                                                                                नई दिल्ली: 
                                        श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल श्रीसेना कोलंबो गये नौसेना के विमानवाहक पोत विक्रमादित्य पर गये। पोत पर श्रीलंका के राष्ट्रपति को 50 नौसेनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति का भारतीय विमानवाहक पोत पर आना दोनों देशों के सामरिक रिश्ते के लिये काफी मायने रखता है। 
पहली बार राष्ट्रपति बनने के बाद ना केवल श्रीसेना किसी विदेशी युद्धपोत पर गए हैं बल्कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भी हैं जिन्होंने नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत का दौरा किया है। श्रीलंका के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिये भारत ने दो युद्धपोत विक्रमादित्य और मैसूर गुरुवार को कोलंबो भेजे हैं जो शनिवार तक वहां रहेंगे।
कोलम्बो से रवाना होने पर दोनों जहाज श्रीलंका की नौसेना के साथ एक अभ्यास भी करेंगे। भारत और श्रीलंका समुद्री पड़ोसी हैं। दोनों मुल्कों के बीच मैत्रीपूर्ण व मजबूत सामरिक और राजनयिक संबंध हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं “स्लीनेक्स अभ्यास” के दौरान नियमित आदान प्रदान करती हैं, जो हर दूसरे साल आयोजित होता है।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        श्रीलंकाई राष्ट्रपति, मैत्रिपाल श्रीसेना, विमानवाहक पोत, आईएनएस विक्रमादित्य, भारतीय नौसेना, Sri Lanka President, Maithripala Sirisena, Aircraft Career, INS Vikramaditya, Indian Navy