विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2014

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के पुत्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

बेंगलूर:

रेलमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के पुत्र के खिलाफ बुधवार को एक महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया जिसने गौड़ा के पुत्र से अपनी शादी होने का दावा किया है। इस बीच, आज गौड़ा के पुत्र की सगाई रस्म हुई।

गौड़ा ने इस आरोप पर स्तब्धता जताई और साजिश एवं ब्लैकमेल किए जाने का संदेह व्यक्त किया। उनके पुत्र कार्तिक ने महिला के आरोप को खारिज कर दिया।

बेंगलूर पुलिस के आयुक्त एमएन रेड्डी ने बताया कि महिला ने आरटी नगर पुलिस थाने में सदानंद गौड़ा के पुत्र कार्तिक गौड़ा के खिलाफ कथित बलात्कार एवं उसे धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई है।

रेड्डी ने कहा कि कार्तिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत करने वाली महिला ने कुछ समय तक मॉडल के रूप में काम किया है और उसने एक कन्नड़ फिल्म में नायिका के रूप में भी काम किया था। उसने दावा किया कि उसका मंत्री के पुत्र के साथ विवाह हो चुका है। कार्तिक की आज कोडागु जिले के कुशालनगर में एक अन्य महिला के साथ सगाई हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेलमंत्री सदानंद गौड़ा, कार्तिक गौड़ा पर बलात्कार का आरोप, बेंगलूर पुलिस, Railway Minister Sadanand Gowda, Rape Charges On Kartik Gowda, Bengaluru Police