करप्शन : सोमालिया-नॉर्थ कोरिया अव्वल, डेनमार्क में सबसे कम, भारत 76 वें पायदान पर

करप्शन : सोमालिया-नॉर्थ कोरिया अव्वल, डेनमार्क में सबसे कम, भारत 76 वें पायदान पर

नई दिल्ली:

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सोमालिया और नॉर्थ कोरिया में है, वहीं डेनमार्क में सबसे कम है। 167 देशों के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में भारत का स्थान 76वां है। 100 अंक के पैमाने पर भारत को महज 38 नंबर मिले हैं। वहीं डेनमार्क 91 नंबर के साथ अव्वल है। 8 नंबर के साथ नॉर्थ कोरिया और सोमालिया सबसे नीचली पायदान पर हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशन भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था है।     

पिछली बार भारत 38 नंबर के साथ ही 85 वें पायदान पर था, लेकिन इस बार 76 वें पायदान पर। गौर करने वाली बात है कि 2014 में 175 देशों का करप्शन परसेप्शन इंडेक्स जारी हुआ था, जबकि इस बार देश की संख्या सिमट कर 167 हो गई है।

नंबर के लिहाज से यूरोपियन यूनियन और पश्चिमी यूरोप के देशों का औसत अंक सबसे ज्यादा 67 रहा। वहीं एशिया पैसिफिक 43, अमेरिका 40, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका 39, ईस्टर्न यूरोप और सेंट्रल एशिया के साथ साथ सब सहारा अफ्रीका के देशों का औसत अंक 33 रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भ्रष्टाचार के मामले में मिश्र, सेनेगल और यूनाइटेड किंगडम की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, स्पेन और टर्की की हालत खराब।