- पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग की झलक
- बुधवार से पूरे देश में लागू लॉकडाउन
- गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर पूछा
21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी-Social Distancing) का लाजवाब उदाहरण देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, उसमें पीएम मोदी के आसपास मंत्री एक सुरक्षित दूरी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने इस तस्वीर को ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- सोशल डिस्टेंसिंग आज समय की जरूरत है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं... क्या आप कर रहे हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक की तस्वीर."
पीएम मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा था, "सोशल डिस्टेंसिंग कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सबसे बड़ा और प्रभावी तरीका है. बहुत से लोग सोचते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग सिर्फ कोरोना के मरीजों के लिए है. यह गलत है. सोशल डिस्टेंसिंग सभी के लिए है. यहां तक की प्रधानमंत्री के लिए भी."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Social distancing is need of the hour. We are ensuring it... Are you?
— Amit Shah (@AmitShah) March 25, 2020
Picture from today's cabinet meeting chaired by Hon'ble PM @narendramodi ji.#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/Lr76lBgQoa
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोनावायरस (coronavirus) के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन करने की घोषणा के बाद बुधवार से देश की 130 करोड़ की जनता तीन हफ्तों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन में रहेगी. पीएम मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा, "आज मध्य रात्रि से, पूरा देश लॉकडाउन होगा. भारत को, भारत के हर नागरिक को, आपको, आपके परिवार को बचाने के लिए... हर सड़क को बंद किया जा रहा है. अगले 21 दिन तक घर से निकलना भूल जाइये.
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ रह गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं