विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

6 साल पहले ट्रेन में चोरी हुआ था पर्स, अब मिलेंगे 2 लाख 37 हजार रुपये

शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को 2013 में एक ट्रेन में हुई चोरी के लिए छत्तीसगढ़ निवासी को 2.37 लाख रुपये के भुगतान का निर्देश दिया है.

6 साल पहले ट्रेन में चोरी हुआ था पर्स, अब मिलेंगे 2 लाख 37 हजार रुपये
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को 2013 में एक ट्रेन में हुई चोरी के लिए छत्तीसगढ़ निवासी को 2.37 लाख रुपये के भुगतान का निर्देश दिया है. इस मामले में यात्री द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद भी रेलवे की ओर से कोई जांच नहीं की गई. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने पश्चिम रेलवे को राजू देवी सूर्यवंशी को मुआवजा भी देने को कहा है जो इस राशि पर छह प्रतिशत की दर से देय होगा. राजू देवी अपने परिवार के साथ गोवा से रतलाम जा रही थी तभी यह चोरी हुई. चोरी हुए सामान में शामिल एक पर्स में उनके सोने और चांदी के आभूषण थे जबकि एक दूसरे पर्स में 20 हजार रुपये की नकदी थी. 

यार्ड में खड़ी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, कोई हताहत नहीं

आयोग ने कहा कि सूर्यवंशी के परिवार ने यात्रा के दौरान टिकट निरीक्षक से मौखिक शिकायत की और औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी, रेलवे ने ट्रेन में हुई चोरी के संबंध में कोई जांच नहीं की. एनसीडीआरसी के अध्यक्ष आर के अग्रवाल और सदस्य एम श्रीशा ने कहा कि यह उल्लेख करना उचित है कि टीटीई को मौखिक शिकायत की गई थी और किसी भी प्रकार की कोई जांच नहीं की गई थी. सूर्यवंशी की शिकायत के अनुसार वह 16 जुलाई 2013 को पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रतलाम जा रही थी. 

Video: नई दिल्ली स्टेशन पर चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train, Train Related News, Wallet Stolen From Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com