शिवसेना ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के लिये पाकिस्तान को जवाब देने के भाजपा शासित केंद्र सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने सरकार से कहा कि वह पाकिस्तान (Pakistan) को सबक सिखाने के लिये लोकसभा चुनाव तक इंतजार न करे. शिवसेना (Shivsena) के मुखपत्र ''सामना'' में प्रकाशित एक लेख में यह भी कहा गया कि मोदी सरकार (Modi Govt) हमले की निंदा करने के लिये अमेरिका और यूरोपीय देशों पर निर्भर न रहे. शिवसेना ने कहा, हमें समर्थन के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों की ओर देखने के बजाय खुद ही लड़ाई लड़नी होगी."
शिवसेना ने कहा कि सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है. पार्टी के मुताबिक यह लोकसभा चुनाव शुरू होने की निशानी है. सोशल मीडिया पर चल रहा यह युद्ध बंद होना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
साथ ही लेख में कहा गया है, 'सैनिकों की शहादत और आतंकवादी हमले चुनाव जीतने का हथकंडा बन चुके हैं. इस तरह देश दुश्मनों का सामना कैसे करेगा. पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिये सिर्फ बयानबाजी हो रही है. पहले आप जवाब दें और फिर बोलें. हम पठानकोट, उरी और अब पुलवामा हमले के बाद से ही चेतावनी दे रहे हैं.' शिवसेना ने कहा, 'हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस और ईरान ने जो कहा है उसी को लेकर हम अपनी पीठ थपथपा रहे हैं.'
भारत-पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी, पुलवामा हमले के बाद सरहद पर तनाव तेज
पार्टी ने कहा कि श्रीलंका ने लिट्टे समस्या खत्म की और दुनिया ने उसकी तारीफ की. इसी तरह अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया और दुनिया ने उसके साहस की सराहना की.
(इनपुट- भाषा)
VIDEO- मिशन 2019: पाक की मांग भारत ने ठुकराई-सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं