विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2020

RJD प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से पूछा - क्या आप अमर्त्य सेन का बचाव नहीं करेंगे?

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विश्व विख्यात अर्थशास्त्री इन दिनों भाजपा के निशाने पर हैं. उनके ऊपर शांति निकेतन में जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगाया गया हैं.

RJD प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से पूछा - क्या आप अमर्त्य सेन का बचाव नहीं करेंगे?
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी - फाइल फोटो
पटना:

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विश्व विख्यात अर्थशास्त्री इन दिनों भाजपा के निशाने पर हैं. उनके ऊपर शांति निकेतन में जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगाया गया हैं. अब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा हैं कि आज आपके लिए परीक्षा की घड़ी हैं कि आखिर आप उनका बचाव करेंगे या नहीं.

शांति निकेतन के भूमि विवाद पर ममता बनर्जी के समर्थन से भावुक हुए नोबेल विजेता अमर्त्य सेन

शिवानंद तिवारी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन जी को आज भूमि हड़पने वाला करार दिया जा रहा है. उनके ज्ञान की खिल्ली उड़ाई जा रही है. उनको अपमानित किया जा रहा है. ऐसा करने वाले वह लोग हैं जो हर साफ-सुथरे चेहरे पर कालिख पोत देना चाहते हैं. अपने अलावा सभी की मूर्तियों को भंग कर देना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि स्मरण होगा, एक मर्तबा नीतीश जी की वजह से अमर्त्य सेन जी पर इन्हीं लोगों ने हमला किया था. 2013 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में होने वाले विकास को एक मॉडल के रुप में उन्होंने तारीफ की थी. कहा था कि यह मॉडल अन्यों के लिए भी अनुकरणीय है. उस समय नीतीश जी ने बहुत मजबूती के साथ सेन साहब का बचाव किया था. लेकिन तब और आज में फर्क है.

जमीन विवाद: अमर्त्य सेन के साथ विश्व भारती के व्यवहार पर बुद्धिजीवियों ने रोष जताया

शिवानंद तिवारी ने कहा, ''अमर्त्य सेन जी तो आज भी वही हैं, जिन्होंने नीतीश जी के काम की तारीफ की थी. लेकिन नीतीश जी का स्थान बदल गया है. इसीलिए नीतीश जी के लिए परीक्षा की घड़ी तो आज है. अगर आज वह अमर्त्य सेन के बचाव में खड़े नहीं होते हैं तो उन्हीं के भागीदार माने जाएंगे जो अमर्त्य सेन को गालियां रहे हैं.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivanand Tiwari, Nitish Kumar, Bihar, Amartya Sen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com