विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2011

आदर्श घोटाला : शिंदे से दिल्ली में हुई पूछताछ

आदर्श सोसाइटी घोटाला मामले में सीबीआई केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे से पुछताछ कर रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: मुंबई के आदर्श सोसाइटी घोटाला मामले में सीबीआई केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे से पुछताछ कर रही है। शिंदे से पूछताछ दिल्ली में की जा रही है। शिंदे का बयान दर्ज करने के लिए मुंबई से सीबीआई की एक टीम बीती रात दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दरअसल सेना की जमीन को राज्य सरकार ने आम नागरिकों के लिए सोसाइटी बनाने का फ़ैसला लिया था और यह फ़ैसला शिंदे के कार्यकाल में ही लिया गया था। सीबीआई शिंदे से यह पता लगाना चाहती है कि किन नियमों के तहत शिंदे ने सेना की ज़मीन को सिविलीयन लैंड बनाने की अनुमति दी। आदर्श घोटाले में दर्ज एफआईआर में भले ही शिंदे का नाम ना हो लेकिन आरोप लगे कि इमारत बनाने को लेकर फाइलें शिंदे ने ही पास करवाई थी। सीबीआई की इस एफआईआर में राज्य के पू्र्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित कई नेता अधिकारी समेत कई सेना के अधिकारियों का नाम भी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीबीआई, सुशील कुमार शिंदे, आदर्श, घोटाला, Shinde, Adarsh, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com