कर्नाटक विधानसभा चुनाव: लिस्ट में अपना नाम न होने से बीजेपी के पूर्व एमएलसी शशिल जी नमोशी रो पड़े
- बीजेपी अब तक 154 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है
- पूर्व एमएलसी शशिल जी नमोशी की जगह गुलबर्गा से सीबी पाटिल को टिकट मिला
- कर्नाटक चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर है
नई दिल्ली:
बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये 82 उम्मीवारों की दूसरी सूची जारी की है. इस तरह से राज्य में होने वाले चुनाव के लिये पार्टी अब तक 154 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. इस लिस्ट में अपना नाम न होने से पूर्व एमएलसी शशिल जी नमोशी रो पड़े. गुलबर्गा से उनकी जगह पार्टी ने सीबी पाटिल को टिकट दे दिया है.
ओवैसी की पार्टी AIMIM कर्नाटक में नहीं लड़ेगी चुनाव, इस पार्टी को देगी समर्थन
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जे पी नड्डा की ओर से दूसरी सूची जारी कर दी. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने वाले चुनाव के लिये सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर है.
बीजेपी ने इससे पहले 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें कई ऐसे लोग है जो हाल में बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी की पहली सूची में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा और अन्य वरिष्ठ नेताओं जगदीश शेट्टार और के एस ईश्वरप्पा के नाम भी शामिल है.
कर्नाटक चुनाव : BJP की दूसरी सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
वहीं कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. इस के बाद कर्नाटक कांग्रेस में भी नाराज़गी है. अपने नेताओं को टिकट न मिलने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिकमंगलूर, मंड्या, नीलमंगला समेत कई जगहों पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की.
VIDEO: सिद्धारमैया पर बीजेपी ने लगाया अंधविश्वासी होने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karnataka Assembly Election 2018, Shashil Namoshi, BJP