50 साल के लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को एक निजी कंपनी को पट्टे पर देने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने के अपने रुख का कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बचाव किया. शशि थरूर ने केरल के वित्त मंत्री डॉ. थॉमस इसाक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य बात राजस्व नहीं था, बल्कि हवाई अड्डे की क्षमता का विस्तार.
केरल के वित्त मंत्री ने तिरुवनंतपुरम के सांसद पर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को राज्य सरकार द्वारा सफलतापूर्वक चलाए जाने की उपेक्षा करने और कॉरपोरेट्स की बोली का समर्थन करने का आरोप लगाया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Dear @drthomasisaac, thanks4yr thoughtful criticism of my stand on TvmAirport. I think you miss the point, which is not about revenue. It is about expanding the potential of the airport to its fullest,thereby providing a better facility to businesses&locals &attracting investors.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 22, 2020
केरल के CM विजयन ने कहा - राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह पर प्रियंका गांधी के बयान से हैरान नहीं हूं
थॉमस इसाक ने एक ट्वीट में कहा, "शशि थरूर भारत में अंग्रेजों के आदिम संचय के खिलाफ इतने प्रभावशाली हैं, लेकिन समकालीन भारत में कॉरपोरेट्स के आदिम संचय के लिए मुखर हैं. जब हमारे पास कोच्चि में CIAL का सफल मॉडल है तो थरूर अडानी को टीवीएम के लिए अपरिहार्य क्यों मानते हैं?"
शशि थरूर ने मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों के संचालन के लिए निजी कंपनियों से हज़ारों करोड़ रुपये प्राप्त करने के उदाहरणों का हवाला देते हुए जवाब दिया, और यह भी कहा कि केरल व्यापार निवेश से लाभान्वित होने के लिए खड़ा है, जो हवाई अड्डे का एक आकर्षक उपयोग होगा.
शशि थरूर द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के स्पष्टीकरण के कुछ ही घंटे बाद थॉमस इसाक पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि केरल सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बोली प्रक्रिया में अर्हता प्राप्त क्यों नहीं की और लीज अडानी एंटरप्राइजेज को मिल गई.
केरल में वामपंथी सरकार, और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को लीज पर देने का विरोध किया है.
कांग्रेस का आरोप, केरल की लेफ्ट सरकार गुपचुप तरीके से लागू करना चाहती है CAA और एनपीआर
बता दें, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 50 साल की अवधि के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत अडानी एंटरप्राइजेज को तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे को पट्टे पर देने का विरोध किया है। बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत मंजूरी दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं