विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शरद यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात...

शरद यादव ने एक बयान में कहा, ‘सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डाला है और इसकी कीमत भाजपा नीत राजग को आगामी बिहार चुनावों में चुकाना होगा.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शरद यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात...
शरद यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोला. (फाइल फोटो)
  • ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर केंद्र पर हमला बोला
  • ‘सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डाला है
  • इसकी कीमत भाजपा नीत राजग को आगामी बिहार चुनावों में चुकाना होगा.
नई दिल्ली:

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शरद यादव ने सरकार पर हमला बोला. लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि COVID-19 से ‘सही तरीके से नहीं निपटने' के कारण लोग पहले से ही नाराज थे अब पेट्रोल तथा डीजल के मूल्यों में लगातार उछाल ने उनकी समस्याओं को और बढ़ा दिया है. शरद यादव ने कहा, ‘सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डाला है और इसकी कीमत भाजपा नीत राजग को आगामी बिहार चुनावों में चुकाना होगा.

उन्होंने कहा, 'बिना योजना के लॉकडाउन के बाद प्रवासी श्रमिकों और छात्रों के मुद्दे से ठीक से नहीं निपटने की बात अब भी लोगों के दिमाग में है." उन्होंने सरकार से ईंधन की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की अपील की. लोकतांत्रिक जनता दल के नेता ने कहा कि छोटे प्रतिष्ठान और उद्योग बंद हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि उद्योगों के बंद होने और करोड़ों लोग महामारी की वजह से आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगार हो गए हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि जनता के लिए अन्याय है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार जनता की भलाई करने के लिए चुनी जाती है, लेकिन यह सरकार उलटा काम कर रही है. 

VIDEO: दिल्ली में डीजल 80.02 रुपये, पेट्रोल 79.92 रुपये प्रति लीटर

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Yadav, Petrol And Diesel Price, Bihar News In Hindi, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com