राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार का दावा है कि माओवादी गतिविधियां केवल पूर्वी महाराष्ट्र के दूरदराज के इलाकों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के बड़े शहरों में शहरी नक्सलवाद (Urban Naxalization) देखा जा रहा है. गुरुवार को गढ़चिरौली (Gadchirol) जिले में पत्रकारों से बात कर रहे थे. गढ़चिरौली में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबडे (Milind Teltumbde) सहित कम से कम 27 माओवादी मारे गए थे. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जिले में माओवादी खतरे के बारे में बात करते हुए पवार ने कहा कि स्थिति सुधर रही है.
उन्होंने कहा कि यह नई घटना है, जहां कुछ तत्व राज्य के अन्य हिस्सों में भी सरकार के खिलाफ नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम इसे शहरी नक्सलवाद कह सकते हैं."
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
शरद पवार ने की उद्धव ठाकरे सरकार की प्रशंसा, कहा-इसके फैसलों से कोरोना के मामलों में आई कमी
उन्होंने कहा, "ऐसी कुछ ताकतें नागपुर, पुणे, मुंबई और सह्याद्री पर्वतमाला के कुछ हिस्सों में केरल तक सक्रिय हैं. एक वर्ग है जो सरकार के खिलाफ जनता की राय और नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहा है." पवार की पार्टी महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा है और उसके मंत्री के पास गृह विभाग है.
''उद्धव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैंने जोर दिया था'', शरद पवार का फडणवीस को जवाब
चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राकांपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा, "इसे लेकर विशेष सावधानी रखनी चाहिए, अन्यथा कई नई समस्याएं सामने आएंगी."
शरद पवार बोले- BSF की ताकत बढ़ाने के मामले पर करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
भाजपा नेताओं की ओर से अक्सर "शहरी नक्सलियों" शब्द का इस्तेमाल यह दावा करने के लिए किया जाता है कि माओवादियों के शहरों में समर्थक छिपे हैं.
क्या महा विकास आघाडी सरकार में शामिल कांग्रेस नाराज है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं