विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर तंज, स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वह डर जाते हैं

स्मृति ईरानी ने अमेठी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर राहुल जी को लगता है कि भारत में निक्कर पहनना सशक्तिकरण है तो एक महिला के रूप में मैं इसका विरोध करती हूं.’’

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर तंज, स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वह डर जाते हैं
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर तंज
  • राहुल ने आरएसएस पर महिलाओं से भेदभाव का आरोप लगाया
  • स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा
  • स्मृति ने राहुल के बयान को अभद्रता करार दिया
बलिया: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से डर लगता है. भाजपा प्रवक्ता हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा की महिला नेताओं से सबसे अधिक डर लगता है. राहुल के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वे डर जाते हैं.

VIDEO : क्या आपने राहुल गांधी को डांस करते देखा है, नहीं, तो यह देखें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में एक छात्र सभा में आरोप लगाए थे कि आरएसएस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करता है. उन्होंने साथ ही सवाल किया था कि क्या कभी कोई महिला शाखाओं में निक्कर में नजर आई? केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने राहुल के इस बयान को ‘‘अभद्रता’’ करार दिया था. ईरानी ने अमेठी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर राहुल जी को लगता है कि भारत में निक्कर पहनना सशक्तिकरण है तो एक महिला के रूप में मैं इसका विरोध करती हूं.’’ उन्होंने कहा, संघ से जुड़ी हमारी बहनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई.’’ भाजपा नेता हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा व संघ को समझने में समय लगेगा. उन्हें इसके लिये शोध करना पड़ेगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा में महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान होता है. सबसे अधिक महिला विधायक भाजपा की ही हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी के इन बयानों का जवाब बीजेपी को जल्दी ढूंढना होगा

इसी संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता ने राहुल पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया तथा कहा कि राहुल जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं , वह दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही उन्होंने 2019 में फिर से मोदी सरकार बनने का दावा किया तथा कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि उसके नेताओं को छुट्टी मनाने व विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के कारोबार में भारी इजाफे संबंधी रिपोर्टों पर पार्टी अध्यक्ष का बचाव करते हुए हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने बेतुका व मिथ्या आरोप लगाए हैं जिसका जवाब जनता कांग्रेस को देगी. उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि राहुल गांधी व कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उनके आरोप लगाने से कोई दागदार नहीं हो जाएगा.
उन्होंने अमित शाह के बेटे के खिलाफ किसी तरह की जांच से इनकार किया व कहा कि किसी जांच का न तो कोई प्रश्न है और न ही अमित शाह के इस्तीफे का औचित्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हताश हो गई है. उन्होंने दावा किया कि गुजरात व हिमांचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार होगी तथा भाजपा तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahnawaz Hussain, Rahul Gandhi, Smriti Irani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com