नई दिल्ली:
उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। वहीं क्षेत्र में कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और यहां का अधिकतम तापमान गिरकर 42.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था।
न्यूनतम तापमान कल के 27.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह इस मौसम का सर्वोच्च तापमान है।
उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कुछ स्थानों पर तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।
इलाहाबाद में सर्वाधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। उसके बाद आगरा में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। कानपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
लखनऊ में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
धूल भरी हवाओं और तापमान वृद्धि राजस्थान में भी देखने को मिला। राज्य के ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। कोटा में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चुरू में 44, श्रीगंगानगर में 42.5, जैसलमेर में 42.2, जयपुर में 41.9 और बीकानेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं