छेड़छाड़ मामले में सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली:

सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर को महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामलें की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्पोर्ट्स इंजुरी सेंटर में कार्यरत नवल भाटिया को बुधवार को 24 वर्षीय महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर को 'अनुचित तरीके से छूने' के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 7 अप्रैल की है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने 25 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थीं, जिसमें उसने कहा कि उसे पुरुष मरीजों के निजी अंगों को छूने के लिए मजबूर किया गया, जब उसने डॉक्टर की इस हरकत का विरोध किया, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक राजपाल ने बताया कि महिला को अनुबंध पर रखा गया था। उन्होंने बताया, "हमने डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।"