विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2020

बाबरी पर फैसले के बाद बोले विनय कटियार, अब मथुरा और काशी की तैयारी होगी

फैसले के बाद NDTV से बात करते हुए विनय कटियार ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि आज बहुत प्रसन्न हूं और इसके लिए लंबा संघर्ष किया है.

बाबरी पर फैसले के बाद बोले विनय कटियार, अब मथुरा और काशी की तैयारी होगी
साधु संतों के साथ मिलकर तैयार करेंगे काशी-मथुरा आंदोलन की आगे की रणनीति: विनय कटियार
नई दिल्ली:

बाबरी विध्वंस मामले में CBI की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. इस मामले में कुल 49 आरोपी थे, जिसमें बीजेपी के कद्दावर नेता विनय कटियार का नाम भी शामिल था. फैसले के बाद NDTV से बात करते हुए विनय कटियार ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि आज बहुत प्रसन्न हूं और इसके लिए लंबा संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से कांग्रेस की साजिश थी. बीजेपी नेता ने बताया कि इस मामले में मुझे तीन बार जेल जाना पड़ा. मुझ पर NSA लगाया गया. कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग किया. 

Read Also: बाबरी विध्वंस नहीं होता, तो राम मंदिर का भूमिपूजन देखने को नहीं मिलता : संजय राउत

अयोध्या के बाद मथुरा और काशी की तैयारी की बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि अब मथुरा और काशी की तैयारी होगी. सभी साधु संतों के साथ मिलकर तय करेंगे कि काशी और मथुरा के आंदोलन को कैसे आगे लेकर जाना है. उन्होंने अपील की कि कांग्रेस के लोग भी मथुरा के लिए आकर जुड़ना चाहें तो जुड़ सकते हैं. 

Read Also: बाबरी फैसले को CM योगी ने बताया सत्य की जीत, बोले- जिम्मेदार लोग देशवासियों से माफी मांगें

सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है. इस सवाल के जवाब में विनय कटियार ने कहा कि ज़फ़रयाब जिलानी के पास कोई काम नहीं है, उनको हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना है जाएं. उन्होंने तंजात्मक लहजे में कहा क आजकल उनका चेहरा चमकना बंद हो गया है. 

Video: बाबरी पर नेताओं का बयान, बताया ऐतिहासिक फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinay Katiyar, Babri Masjid Demolition Verdict, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com