केरल के कोच्चि में नौसेना के बेस पर सुरक्षाकर्मी का शव मिला

केरल के कोच्चि में नौसेना के बेस पर सुरक्षाकर्मी का शव मिला

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

केरल के कोच्चि में नौसेना के एक अड्डे पर 53 वर्षीय सुरक्षा कर्मचारी मृत अवस्था में पाया गया। उसके शरीर पर गोली के निशान हैं।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के जवान नायक शिवदासन के. कोच्चि के नौसेना अड्डे में रविवार देर रात सशस्त्र ड्यूटी के दौरान मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि जवान के शरीर पर गोली के निशान थे।

उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना दुर्घटनावश हुई थी या नहीं। त्रिशूर के रहने वाले जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार को सूचित कर दिया गया है। नौसेना द्वारा घटना की जांच का आदेश दिया जा रहा है।’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com