Budget Session Live Update: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया. राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को चार बार के स्थगन के बाद आखिरकार दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. मंगलवार से राज्यसभा की कार्यवाही अपने सामान्य समय के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम छह बजे के बीच होगी. इस सत्र का समापन आठ अप्रैल को होना है. बजट सत्र का दूसरा चरण ऐसे समय हो रहा है, जब सभी सियासी दलों का ध्यान पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों पर है. इन राज्यों में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं. बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी को शुरू हुआ था. राज्यसभा में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई. इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होते ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने सदन की कार्यवाही को रोककर तत्काल पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर चर्चा की मांग की थी जिसे सभापति ने स्वीकार नहीं किया था और विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Second Part Of Parliament Budget Session, Assembly Elections 2021, Covid Crisis, Budget Session Second Part