सलमान खान से जज ने उस दिन क्या कहा: वे 5 बातें जो आपको पता नहीं होंगी

सलमान खान से जज ने उस दिन क्या कहा: वे 5 बातें जो आपको पता नहीं होंगी

मुंबई सेशन्स कोर्ट के जज, जिन्होंने ऐक्टर सलमान खान को 2002 के हिट ऐंड रन केस में सजा सुनाई है,  उनका नाम है डीडब्ल्यू देशपांडे। इस केस के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन ये नहीं जानते होंगे कि उस दिन सलमान के 'बिहेवियर' को लेकर जज ने क्या क्या कहा। चलिए हम बताते हैं आपको वे पांच बेहद जरूरी बातें जो इस केस से जुड़ी हैं और संभव है आपको न पता हों:

1- सलमान खान के बचाव पक्ष में पेश किए गए चश्मदीद गवाह संख्या 1 (अशोक सिंह) की इस दलील को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया कि वह (अशोक सिंह) उस रात गाड़ी चला रहा था, न कि सलमान। अशोक सिंह सलमान खान के पिता सलीम खान के कहने पर इस पूरे मामले को अपने सिर ले रहे थे।

2- कहा गया कि इस पर भी गौर किया जाना चाहिए कि सलमान ने उस रात घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल देखने जाने की जहमत तक नहीं उठाई। न ही किसी तरह की चिकित्सकीय सुविधा उन्हें मुहैया करवाई गई। साथ ही सलमान ने घटनास्थल पर पुलिस के साथ दोबारा जाना भी मुनासिब नहीं समझा।

3- अगर यह सही माना जाए कि सलमान खान ने यह ऐक्सिडेंट नहीं किया तो उन्हें लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहिए था कि ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।

4- ऐक्सिडेंट के बाद सलमान मौका-ए-वारदात से तुरंत चले गए और वहां पुलिस के पहुंचे का इंतजार नहीं किया। पुलिस स्टेशन जाने की बजाय वह अपने घर गए और सुबह 10:30 तक खुद को घर में 'छुपाए' रखा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5- अगर वाकई सलमान खान ने कुछ भी गलत नहीं किया तो किया था तो पुलिस स्टेशन जाते और मामले की सूचना खुद ही देते।