विज्ञापन

हाथापाई से हिला बिग बॉस 20 का घर, कैप्टेंसी टास्क में भिड़े स्काउट ओटी और यंग डीएसए, बात पहुंची गाली-गलौज तक

बिग बॉस 20 में हर दिन नए रिश्ते बनते और पुराने रिश्ते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के इस शो में अब दो दोस्त आपस में भिड़ गए. इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे से फिजिकल फाइट कर ली.

हाथापाई से हिला बिग बॉस 20 का घर, कैप्टेंसी टास्क में भिड़े स्काउट ओटी और यंग डीएसए, बात पहुंची गाली-गलौज तक
हाथापाई से हिला बिग बॉस 20 का घर, कैप्टेंसी टास्क में भिड़े स्काउट ओटी और यंग डीएसए
NDTV

बिग बॉस 20 में हर दिन नए रिश्ते बनते और पुराने रिश्ते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के इस शो में अब दो दोस्त आपस में भिड़ गए. इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे से फिजिकल फाइट कर ली. आपस में भिड़ने वाले यह दोनों कंटेस्टेंट्स स्काउट ओटी और यंग डीएसए है.कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओटी और यंग डीएसए के बीच फिजिकल फाइट हो गई. इस घटना के बाद स्काउट ओपी पर कई सख्त सजाएं लगाई गई हैं.

गाली-गलौज तक पहुंची बात

घटना उस समय हुई जब कैप्टेंसी टास्क का दूसरा राउंड चल रहा था. उदिति रोबोट चेयर पर बैठी थीं और टीम ए का काम उन्हें रुला देना था. स्काउट ओपी ने उदिति की फैमिली फोटो के कोने को हल्का जलाने की कोशिश की. इस दौरान गुल्लू और यंग डीएसए बार-बार बीच में बोल रहे थे. स्काउट ओपी ने उन्हें दूर रहने की चेतावनी दी, लेकिन यंग डीएसए कमेंट करते रहे.

बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंच गई. फिर स्काउट ओपी ने यंग डीएसए को जोर से धक्का दे दिया. झगड़ा फिजिकल हो गया. यंग डीएसए ने तुरंत कहा, 'अब दोस्ती खत्म.' बिग बॉस ने दोनों को अलग कर दिया. स्काउट ओपी को बेडरूम में और यंग डीएसए को गार्डन एरिया में रहने को कहा गया. टास्क भी रोक दिया गया.

घर से निकालने की मांग

बाद में स्काउट ओपी ने माफी मांगी. यंग डीएसए ने कुछ देर बाद माफी स्वीकार कर ली. लेकिन आम्रपाली दुबे ने यंग डीएसए से कहा कि उन्हें सख्त कदम उठाना चाहिए. यंग डीएसए ने बिग बॉस से मांग की कि या तो स्काउट ओपी को घर से निकाल दिया जाए, या वह खुद शो छोड़ देंगे. आम्रपाली ने भी उनका साथ दिया.

बिग बॉस ने स्काउट ओपी पर चार बड़ी सजाएं लगाई हैं. उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड रखा जाएगा. वह अब कैप्टन नहीं बन सकेंगे. उन्हें कोई खास पावर भी नहीं मिलेगी. साथ ही बिग बॉस कभी भी उन्हें निकाल सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Salman Khan, Scout Op, Young DSA Bigg Boss 20, Bigg Boss Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com