विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2020

नागौर में दलित युवकों के साथ हुई अमानवीय घटना की रिपोर्ट सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को सौंपी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागौर की घटना को 'भयावह और वीभत्स' करार देते हुए प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से कहा था कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें.

Also Read in
नागौर में दलित युवकों के साथ हुई अमानवीय घटना की रिपोर्ट सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को सौंपी
सूत्रों के मुताबिक पायलट ने सोनिया के आवास पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रिपोर्ट दी.
नई दिल्ली:

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पिछले दिनों नागौर जिले में दो दलित युवकों की बर्बरता से पिटाई किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी. सूत्रों के मुताबिक पायलट ने सोनिया के आवास पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रिपोर्ट दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागौर की घटना को 'भयावह और वीभत्स' करार देते हुए प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से कहा था कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें.

राहुल गांधी ने दलित युवकों के साथ 'बर्बरता' पर कांग्रेस सरकार की ही लगाई 'क्लास', कहा- तुरंत कार्रवाई हो

दरअसल, पिछले दिनों दो दलित युवकों के साथ बर्बरता वाला वीडियो वायरल हो गया. खबरों के मुताबिक, यह वीडियो राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीटने और उनके साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का है. एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और उनके साथ बर्बर व्यवहार किया. इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुछ पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई. 

Video: राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट्स में डाला पेट्रोल| अन्य VIDEO देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilot, Sonia Gandhi, Dalit Brothers Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com