विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2011

शबरीमाला हादसा : पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम ने दुर्घटना में मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये और घायलों के परिवार को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केरल के इडुक्की जिले के शबरीमाला मंदिर में हुई भगदड़ में मरने वाले लोगों की मौत पर दु:ख जताते हुए मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने इस घटना के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन से भी बात की। मनमोहन सिंह ने दुर्घटना में मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये और घायलों के परिवार को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। शुक्रवार को हुई इस भगदड़ में 102 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 अन्य घायल हो गए।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शबरीमाला हादसा, सबरीमाला, मुआवजा, भगदड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com