लड़की का आरोप है कि वह समुद्र में नहा रही थी, तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की ने जैसे ही शोर मचाया वहां मौजूद लोगों ने आदमी को पीट डाला।
पणजी:
गोवा पुलिस ने भोपाल के एक व्यवसायी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। उस पर रूस की एक 25 वर्षीय महिला के साथ राज्य के कालनगुट तट पर छेड़खानी करने का आरोप है। यह घटना मंगलवार शाम की है और आरोपी के खिलाफ घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया। रूसी लड़की की शिकायत के बाद कालनगुट पुलिस ने उसी रात 49 वर्षीय व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का आरोप है कि वह समुद्र में नहा रही थी, तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की ने जैसे ही शोर मचाया वहां मौजूद लोगों ने इस आदमी को पकड़कर इसकी धुनाई कर दी। मापुसा के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल आरोप पत्र में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 354 और 427 के तहत आरोप निर्धारित किए गए हैं। महिला कुछ रूसी लोगों के समूह के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने आई थी। उसका कहना है कि वह अगले चार दिन के भीतर भारत छोड़कर चली जाएगी।
लेखक के बारे में
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रूसी महिला, भोपाली व्यापारी, छेड़खानी