यह ख़बर 03 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आरएसएस के पूर्व प्रमुख सुदर्शन मिल गए, सुबह से थे लापता

खास बातें

  • राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन मैसूर में गुरुवार सुबह घर से पांच बजकर 20 मिनट पर सैर के लिए निकले थे और उसके बाद से कई घंटों तक उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी।
बेंगलुरु:

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन मैसूर में कई घंटों तक लापता रहने के बाद मिल गए हैं। आरएसएस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। वह गुरुवार सुबह घर से पांच बजकर 20 मिनट पर सैर के लिए निकले थे और उसके बाद से कई घंटों तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। वह यहां अपने भाई से मिलने आए हुए थे।

आज उनके साथ उनका सहायक भी नहीं था। सुदर्शन अपने साथ मोबाइल नहीं रखते थे, इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस तत्काल उनकी तलाश में जुट गई। उनके परिचितों का कहना है कि वह बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं बाहर नहीं जाते थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि कहा गया कि 81 साल के सुदर्शन को पिछले कुछ अरसे से भूलने की बीमारी है और हो सकता है कि वह रास्ता भूल गए हों या किसी परिचित के पास गए हों। पुलिस ने इसके पीछे किसी घटना की आशंका नहीं जताई थी। सुदर्शन साल 2000 से 2009 तक आरएसएस के प्रमुख रहे थे।