विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2020

RSS महासचिव भैयाजी जोशी बोले- भारत में हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी (Suresh Bhaiyyaji Joshi) ने शनिवार को कहा कि जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदू समुदाय के साथ मिलकर और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए.

Also Read in
RSS महासचिव भैयाजी जोशी बोले- भारत में हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करें
सुरेश भैयाजी जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव हैं. (फाइल फोटो)
  • पणजी के कार्यक्रम में भैयाजी जोशी का बयान
  • 'हिंदुओं के साथ, उनके कल्याण के लिए काम करें'
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव हैं भैयाजी जोशी
पणजी:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी (Suresh Bhaiyyaji Joshi) ने शनिवार को कहा कि जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदू समुदाय के साथ मिलकर और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए.

भैयाजी जोशी पणजी के निकट दोना पावला में 'विश्वगुरु भारत, आरएसएस का दृष्टिकोण' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे. उन्होंने मराठी में कहा, 'जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए. प्राचीन काल से ही हिंदुओं ने भारत के उत्थान और पतन को देखा है. भारत को हिंदू (समुदाय) से अलग करके नहीं देखा जा सकता. हिंदू हमेशा इस देश के केन्द्र में रहे हैं.'

RSS ने जताई उम्मीद, अयोध्या जमीन विवाद का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा

उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया का कहना है कि भारत 2020 में एक महाशक्ति बन जाएगा, लेकिन मुझे एक बौद्धिक व्यक्ति के साथ मेरी बातचीत याद है, जिसने कहा था कि भारत को 2020 में एक सुपर-राष्ट्र (सुपर नेशन) बनना चाहिए. चूंकि हिंदू सांप्रदायिक या इसके विरोधी नहीं हैं, ऐसे में किसी को भी हिंदू समुदाय के लिए काम करने में हिचक नहीं होनी चाहिए.' इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी शिरकत की थी. (इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: ऐसा लगता है कि रोहिंग्या आश्रय लेने नहीं षडयंत्र के तहत आए हैं : भैयाजी जोशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS Leader, Suresh Bhaiyyaji Joshi, India, Hindu Empowerment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com