RSS के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत को छोड़कर बाकी सभी टॉप नेता दिल्ली स्थित मुख्यालय में ठहरे हुए हैं. कथित तौर पर अयोध्या मामले पर कुछ ही दिनों बाद आने वाले फैसले के मद्देनजर संघ नेता दिल्ली में ही रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखना चाहते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि दिल्ली में रहकर सरकार और संगठन में समन्वय बनाना आसान रहेगा. सूत्रों के मुताबिक, संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी, सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार आदि पदाधिकारी संघ मुख्यालय में डेरा डाल चुके हैं. ये सभी नेता बीते 30 अक्टूबर से दिल्ली में ही जमे हुए हैं.
VHP का दावा, अयोध्या में आधा से ज्यादा बन चुका है राममंदिर
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
दरअसल, अयोध्या मामले पर 17 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के कारण संघ पहले से ही नवंबर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर चुका है. इस वजह से वरिष्ठ पदाधिकारियों के देश भर के दौरे भी टाल दिए गए हैं. ऐसे में संघ का शीर्ष नेतृत्व अब दिल्ली में रहकर स्थिति पर नजर रखना चाहता है. बीते 30-31 अक्टूबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित ध्यान साधना केंद्र में बीजेपी नेताओं व सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ हुई दो दिवसीय बैठक में तय हुई रणनीति को संघ के नेता दिल्ली में रहकर धरातल पर उतारने में जुटे हैं. बैठक के बाद से सभी प्रमुख पदाधिकारी दिल्ली में डटे हुए हैं.
राम मंदिर के सवाल पर इस बॉलीवुड एक्टर ने कहा- उत्सव मनाएं, भगवान श्रीराम अच्छा फैसला देने वाले हैं
संघ का मानना है कि राम मंदिर पर बहुप्रतीक्षित फैसला अब चंद दिनों की बात है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर संघ का सपना रहा है. ऐसे में संगठन का पूरा फोकस इसी मुद्दे पर है. संघ के नेताओं का मानना है कि दिल्ली में रहकर सरकार व संगठन से बेहतर समन्वय स्थापित कर राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही अपनी अग्रिम रणनीति को धरातल पर उतारा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं