लालू प्रसाद यादव की फाइल फोटो.
- चुनाव से पहले विरोधियों को जेल भेजना चाहती है मोदी सरकार
- अदालत में पेशी के दौरान बोले लालू प्रसाद यादव
- सीबीआई की अदालत ने भेजा लालू को जेल
नई दिल्ली:
राजद मुखिया लालू प्रसाद ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी देश को आपातकाल की ओर धकेलने की कोशिश में लगे हैं. उन्होंने बुधवार को दावा किया कि सरकार ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विरोधी दलों के प्रमुख नेताओं भाजपा को जेल भेजने की योजना बनाई है. कोर्ट में सरेंडर के लिए निजी विमान से राची अदालत पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "नरेंद्र मोदी देश को आपातकाल की ओर धकेल रहे हैं. विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले गैर भाजपा नेताओं को जेल भेजने की योजना बनाई गई है."
झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 सितंबर को उन्हें 30 अगस्त तक समर्पण करने का निर्देश दिया था.
विपक्षी एकता के सवाल पर लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार के मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा, "हम सही वक्त पर अपना प्रधानमंत्री चुनेंगे."
इससे पहले पटना में उन्होंने मोदी सरकार पर आपातकाल लागू करने का रास्ता तैयार करने का आरोप लगाया.लालू ने मीडिया से कहा, "मोदी डरे हुए हैं कि उनकी हत्या कर दी जाएगी. प्रधानमंत्री की तरफ से इस तरह की बात शोभा नहीं देती. कुछ वामपंथी कार्यकर्ताओं को मोदी के लिए संदिग्ध खतरे के रूप में गिरफ्तार किया गया है. यह लोगों के अधिकारों पर हमला है."
राजद नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.उन्होंने कहा, "कोई कानून-व्यवस्था नहीं है. यहां केवल अराजकता है. राज्य में हत्या, दुष्कर्म, लूट, उगाही और अपहरण की खबरों के बिना मुश्किल से कोई दिन गुजरता है."(इनपुट-आईएएनएस से)
वीडियो-लालू यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav, Lalu Yadav Aide, Lalu Yadav Bihar, Lalu Yadav CBI