विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2016

ड्रग्स तस्करी में आया एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम, पुलिस कर रही रेड कॉर्नर भेजने की कोशिश

ड्रग्स तस्करी में आया एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाम, पुलिस कर रही रेड कॉर्नर भेजने की कोशिश
ममता कुलकर्णी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे में करोड़ों के ड्रग तस्करी के मामले में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का भी नाम आया है। ठाणे पुलिस ने आज (शनिवार) एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ख़ुलासा किया। (देखें वीडियो)

पुलिस के मुताबिक़, ड्रग तस्करी के लिए हुई बैठक में ममता भी शामिल थीं। इस मामले में ममता का पति विकी गोस्वामी भी आरोपी है। ममता फिलहाल केन्या में हैं।

अब पुलिस उनके ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर भेजने की कोशिश में जुटी हुई है। मामले में अब तक कुल 10 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक़ इस रैकेट का नेटवर्क दूसरे देशों में भी फैला हुआ है।

ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि ममता कुलकर्णी अमेरिकन डीईए रडार पर लम्बे समय से हैं। हम एग्जामिन कर रहे हैं और साथ ही साथ एविडेंस भी इकट्ठे कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केन्या में हुई मीटिंग में ममता, विक्की और उनके कुछ और साथी शामिल थे। ड्रग्स को अफ्रीका ले जाने के बारे में चर्चा हुई थी, जिसमें 11 लाख शेयर ममता को दिए जाने थे। साथ ही ममता को एवन कंपनी का डायरेक्टर भी बनाया जाना था।

उन्होंने बताया कि बॉलीवुड से भी कुछ नाम सामने आए हैं। उनके बारे में जानकारी इकट्ठे किए जा रहे हैं। एविडेंस के हिसाब से उनसे पूछताछ की जा सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ममता कुलकर्णी, ठाणे पुलिस, रेड कॉर्नर, ड्रग्स तस्करी, Mamta Kulkarni, Thane Police, Red Corner Notice, Drugs Trafficking