विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2015

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं रिजीजू : गोगोई

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं रिजीजू : गोगोई
तरुण गोगोई (फाइल फोटो)
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू यह दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं कि जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को नीचा दिखाया था।

गोगोई ने गुवाहाटी में एक बयान में कहा, 'जवाहरलाल नेहरू ने चीन के आक्रमण के समय देश को समर्पण नहीं करने दिया जैसा कि रिजीजू ने कहा है। नेहरू ने लोगों को नीचा नहीं दिखाया और महत्वपूर्ण समय में उनके साथ थे।'

उन्होंने कहा, 'देशभक्त और कट्टर राष्ट्रवादी नेहरू को क्या रिजीजू से प्रमाणपत्र की जरूरत है जो खुद दलबदलू हैं और जिनका अपने खुद के राज्य में कोई योगदान नहीं है।' गोगोई ने कहा कि रिजीजू को यह बात दिमाग में रखनी चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में अरुणाचल प्रदेश अस्तित्व में आया और कई विकास गतिविधियां चलाई गईं।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस शासनकाल में अरुणाचल प्रदेश बनाया गया और राज्य प्रगति तथा खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ा।' गोगोई ने कहा, 'पिछली एनडीए सरकार ने अरुणाचल के लिए क्या किया? केंद्र में मौजूदा सरकार के कितने मंत्री अरुणाचल प्रदेश गए हैं और उन्होंने यहां के विकास में योगदान दिया है?'

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि रिजीजू को नेहरू के खिलाफ झूठी बातें प्रसारित करने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए जो फिलहाल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वाली विभाजनकारी शक्तियों को रोकने का है। रिजीजू ने हाल ही में कहा था कि नेहरू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय पूर्वोत्तर के लोगों को उनके हाल पर छोड़कर उन्हें नीचा दिखाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असम, मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, किरेन रिजीजू, जवाहरलाल नेहरू, भारत-चीन युद्ध, Kiren Rijiju, Tarun Gogoi, Jawaharlal Nehru, Indo-china War, Assam