विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

राइट टू प्राइवेसी: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे: सीताराम येचुरी

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार ठहराने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया.

राइट टू प्राइवेसी: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे: सीताराम येचुरी
माकपा नेता सीताराम येचुरी. (फाइल फोटो)
  • माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
  • कहा, इसके दूरगामी परिणाम अलग-अलग क्षेत्रों में नजर आएगा
  • यह फैसला हमारे अधिकारों को संरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा
नई दिल्ली : मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार ठहराने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे और यह विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा. येचुरी ने ट्वीट कर कहा, 'अधिवक्ताओं, कार्यकर्ताओं और उन सभी को बधाई, जिन्होंने भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार के तौर पर निजता के अधिकार के हनन के सरकार के मंसूबों के खिलाफ लड़ाई लड़ी.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राइट टू प्राइवेसी मौलिक अधिकारों का हिस्सा है

VIDEO:  सरकार फैसले का स्वागत करती है: रविशंकर प्रसाद



'फैसला हमारे अधिकारों को संरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा'
उन्होंने कहा, इस फैसले के दूरगामी परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में नजर आएंगे, क्योंकि तकनीक हमारे दैनिक जीवन में बड़ा किरदार अदा करती है. उन्होंने यह भी कहा कि माकपा आधार को अनिवार्य बनाए जाने और विदेशी प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा आंकड़ों के दुरुपयोग के खिलाफ है. उन्होंने कहा, यह फैसला हमारे अधिकारों को संरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Right To Privacy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com