विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2018

रेवाड़ी गैंगरेप : पुलिस ने कहा, आरोपी फरार, पीड़िता के पिता बोले - आरोपियों ने घर के सामने आकर धमकी दी

हरियाणा पुलिस ने बताया कि युवती का आरोपियों ने बुधवार को कथित रूप से अपहरण किया. आरोपी एक कार में आये थे और वे युवती को एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेय पिलाकर उससे गैंगरेप किया.

रेवाड़ी गैंगरेप : पुलिस ने कहा, आरोपी फरार, पीड़िता के पिता बोले - आरोपियों ने घर के सामने आकर धमकी दी
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में तीन लोगों ने 19-वर्षीय युवती का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया
  • कनिना में तीन लोगों ने 19 वर्षीय युवती का कथित गैंगरेप किया
  • नशीला पेयपदार्थ पिलाकर उससे गैंगरेप किया
  • आरोपी उसे बाद में कनिना में एक बस स्टॉप पर छोड़कर भाग गए
नई दिल्ली: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में तीन लोगों ने 19-वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया. यह जानकारी पुलिस ने गुरूवार को दी. पुलिस ने बताया कि युवती का आरोपियों ने बुधवार को कथित रूप से अपहरण किया. आरोपी एक कार में आये थे और वे युवती को एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेय पिलाकर उससे गैंगरेप किया. आरोपी उसे बाद में कनिना में एक बस स्टॉप पर छोड़कर भाग गए. पीड़िता के पिता ने बताया कि कल आरोपियों ने हमारे घर के सामने आकर धमकी दी है कि अगर कुछ किया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे. हालांकि पुलिस आश्वासन दे रही है कि हम कार्रवाई कर रहे हैं और लड़कों को गिरफ्तार जरूर करेंगे. मेरी सरकार से मांग है कि मेरी लड़की को न्याय मिलना चाहिए और तीनों आरोपियों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें फांसी दी जानी चाहिए.

रेवाड़ी स्थित महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार युवती की शिकायत पर एक ‘जीरो प्राथमिकी’ दर्ज कर ली गई है. महेंद्रगढ़ पुलिस अपने क्षेत्र में घटित घटना की जांच कर रही है. युवती यहां के एक गांव की रहने वाली है और वह पढ़ाई में मेधावी बतायी जाती है. महेन्द्रगढ़ के कनीना थाना प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि हमने गुरुवार शाम को अपने थाने में जीरो FIR को FIR में बदला है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. ना ही कोई हिरासत में लिया गया है. 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और तीनों ही FIR में नामजद है.

दिल्ली में स्वयंभू बाबा आशु भाई उर्फ आसिफ खान गिरफ्तार, 5 साल तक महिला से रेप करने का आरोप

पीड़िता की मां का कहना है कि बचाने के लिए कोई नहीं सुन रहा है हमारी. पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और कोई नहीं सुन रहा है हमारी. उन्‍होंने कहा कि वो मेरी बच्‍ची को डर दिखा रहे है कि उसे जान से मार देंगे. आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर किसी को कुछ बताएगी तो जान से मार देंगे. 

चेन्नई बलात्कार मामला: 17 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर 

बताया जा रहा है कि पंकज, मनीष और निशू नाम के तीन युवक छात्रा को अगवाकर युवक महेन्द्रगढ़ जिले की सीमा से दूर झज्जर जिले की सीमा के खेतों में बने एक कुएं पर ले गए जहां और भी लोग मौजूद थे. और नशे की हालत में सभी ने उसके साथ रेप किया और शाम करीब 4 बजे कनीना बस अड्डे पर बेसुध हालत में फेंककर वहां से रफूचक्कर हो गए. उन्ही युवकों में से एक युवक ने छात्रा के घर पर फोन कर यह जानकारी भी दी कि उनकी लड़की यहां बेसुध पड़ी हुई है. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

स्वरा भास्कर ने इस फिल्म डायरेक्टर के अपमानजनक ट्वीट करने पर की निंदा, लिखी ये बात

गौरतलब है कि रेवाड़ी महिला पुलिस ने जीरो FRI दर्ज़ कर उसे कनीना (महेंद्रगढ़) थाने भेज दिया था. कनीना थाने से भी पीड़ित परिजनों को यह कहकर वापस लौटा दिया कि यह मामला उनकी सीमा क्षेत्र से बाहर हुआ था. अब पीड़ित परिवार न्याय की दुहाई लगा रहा है. 

VIDEO: केरल में नन से रेप के आरोपी बिशप को मिली नोटिस

 
लेखक के बारे में
img
शरद शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangrape In Haryana, Haryana Police, Gangrape, Gangrape In Jajjhar, Gangrape Accused Absconded
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com