दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सुशील कुमार फरार हैं और उनकी सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा है. उनके साथ अजय पर भी 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. सुशील कुमार ने दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी दी है जिस पर कल सुनवाई होगी.
दिल्ली की कोर्ट ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) और छह अन्य लोगों के खिलाफ दो दिन पहले गैर-जमानती वारंट जारी (Non-bailable warrant) किया था. इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, ताकि वो देश छोड़कर भागने की कोशिश न करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है. उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही कहा कि सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे गए. पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था. पिछले मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी.
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि हमने अदालत से पहलवान सुशील कुमार और अन्य 6 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया था. इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था. इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं. पिछले रविवार की शाम एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं. यह झगड़ा दिल्ली के माडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं