विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

गणतंत्र दिवस पर BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाई के आदान-प्रदान से किया इनकार

पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ महीनों से लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स को गुरुवार को बता दिया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों की आदान-प्रदान नहीं होगा.

गणतंत्र दिवस पर BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाई के आदान-प्रदान से किया इनकार
BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मिठाई के आदान-प्रदान से किया इनकार (प्रतीकात्मक फोटो)
अटारी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पकिस्तानी रेंजर्स को शुभकामनाएं देने और मिठाइयों को आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया. जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बार-बार संघर्षविराम उलल्ंघन से भारत के कई जवान शहीद हुए हैं और स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं.

LIVE UPDATES : 69वां गणतंत्र दिवस : राजपथ पर परेड का समापन हुआ

पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ महीनों से लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स को गुरुवार को बता दिया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों की आदान-प्रदान नहीं होगा.

दोनों देशों के बॉर्डर गार्ड बीते कई वर्षो से बड़े धार्मिक अवसरों जैसे ईद, दिवाली और स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते आए हैं. बीते चार-पांच वर्षो में कुछ अवसरों पर बॉर्डर गार्ड ने मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया है.

VIDEO - गणतंत्र दिवस के मौके पर टी-90 टैंक्स का प्रदर्शन

मिठाइयों का आदान-प्रदान कार्यक्रम मुख्य रूप से अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी पर होता है.

इनपुट- IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day 2018, BSF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com