यह ख़बर 19 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की सजा भुगत रही है रेखा

खास बातें

  • जोधपुर की एक लड़की अपने बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की सजा भुगत रही है। पंचायत उस पर ससुराल जाने का दबाव बना रही है।
जोधपुर:

जोधपुर की एक लड़की अपने बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की सजा भुगत रही है। पंचायत उस पर ससुराल जाने का दबाव बना रही है।

दरअसल, 20 साल की रेखा नाम की इस लड़की की शादी 5 साल की उम्र में हुई थी। रेखा के मुताबिक जिस लड़के से उसकी शादी हुई वह शराब पीता और दसवीं में ही दो बार फेल हो चुका है। वह लगातार उसे मारने-पीटने की धमकी भी देता है जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की है। रेखा का कहना है कि उस उम्र में तय की गई शादी उसके लिए मायने नहीं रखती। वह आगे पढ़ना चाहती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लड़की से नाराज लड़के के परिवार और पंचायत ने उसका सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया है। और पुलिस रेखा की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।