विज्ञापन

4 बच्चों के पिता ने पत्नी की कराई दोस्त से शादी, पंचायत के सामने दिलाए मंदिर में फेरे

गांव में कई बार पंचायत बुलाई गई. पंचायत और दोनों परिवारों ने ज्योति को समझाने क प्रयास किया, लेकिन वह पति अनूप राम के साथ रहने को तैयार नहीं हुईं. वह लगातार अपने प्रेमी सुजीत दास के साथ रहने की ज़िद पर अरी रही.

4 बच्चों के पिता ने पत्नी की कराई दोस्त से शादी, पंचायत के सामने दिलाए मंदिर में फेरे
पति ने दोस्त से पत्नी की कराई शादी
Bihar News:

सारण के मढौरा थाना क्षेत्र में एक अनोखा विवाह इन  दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक पति ने पंचायत और दोनों परिवारों की मौजूदगी में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. यह विवाह शुक्रवार (15 मई) को बहुआरा पट्टी देवी मंदिर में संपन्न हुआ. कहानी थोड़ी फिल्मी है. लेकिन सच है. जानकारी के अनुसार, बहुआरा पट्टरी गांव निवासी अनुप राम की शादी वर्ष 2011 में ज्योति देवी के साथ हुई थी दोनों के चार बच्चे भी हैं. बताया जाता है कि शादी के कई सालों बाद ज्योति देवी का झुकाव अनूप के दोस्त सुजीत दास की ओर बढ़ने लगा. सुजीत दास मूल रूप से आसनसोल का रहने वाला है.

आसनसोल में सूजीत से बढ़ीं नजदीकियां

अनूप राम का कारोबार और संपत्ति आसनसोल में होने के कारण वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ वहीं रहता था. इसी दौरान ज्योति और सुजीत के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया. हाल के दिनों में सुजीत का अनूप के घर आना-जाना भी काफी बढ़ गया था. जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों को इस रिश्ते की जानकारी हुई.

पंचायत और दोनों परिवारों को समझाया

मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत बुलाई गई. पंचायत और दोनों परिवारों ने ज्योति को समझाने क प्रयास किया, लेकिन वह पति अनूप राम के साथ रहने को तैयार नहीं हुईं. वह लगातार अपने प्रेमी सुजीत दास के साथ रहने की ज़िद पर अरी रही. आखिरकार पंचायत और परिजनों की सहमति से शुक्रवार को गढदेवी मंदिर में ज्योति देवी और सजीत दास की शादी करा दी गई.

शादी के बाद मां ने की चप्पल से पिटाई

विवाह के दौरान ज्योति के मायके पक्ष का गुस्सा भी देखने को मिला. शादी के बाद मंदिर परिसर में ज्योति की मां ने बेटी और उसके प्रेमी की चप्पल से पिटाई कर दी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं ज्योति अपने चारों बच्चों में से दो को अपने साथ ले जाना चाहती थी. लेकिन पंचायत और परिवार के लोगों ने बच्चों को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया. विवाह के बाद ज्योति अपने नए पति सूजीत दास के साथ आसनसोल के लिए रवाना हो गई.

पूर्व मुखिया बोले-सभी पक्षों की मौजूदगी में विवाह

मामले में पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पंचायत स्तर पर समझौते का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन ज्योति अपने फैसले पर अडिग रही. आखिर में सभी पक्षों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया.

यह भी पढ़ेंः बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल की जांच में SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Marriage Husband Friend After Four Child, Unique Wedding In Saran, Unique Wedding In Bihar, Bihar News, Saran News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com