विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2018

RBI के गवर्नर उर्जित पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel ) ने इस्तीफा दे दिया है. पटेल ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी वजह बताई है.

RBI के गवर्नर उर्जित पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा
आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel ) ने इस्तीफा दे दिया है.
नई दिल्ली:

आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) ने इस्तीफा दे दिया है. पटेल ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी वजह बताई है. हालांकि कहा जा रहा है कि गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel ) और केंद्र सरकार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद और तनातनी की स्थिति थी. हालांकि पिछले दिनों आरबीआई की बोर्ड बैठक के बाद खबर आई थी कि सरकार और उर्जित पटेल (Urjit Patel ) के बीच चीजें ठीक हो गई हैं, लेकिन सोमवार को अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उर्जित पटेल ने अपने बयान में कहा, 'मैं व्यक्तिगत कारणों की वजह से तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं. बीते वर्षों में आरबीआई में काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही. इस दौरान आरबीआई के अधिकारियों, प्रबंधन और स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला. मैं आरबीआई बोर्ड के सभी निदेशकों और सहकर्मियों का शुक्रिया अदा करता हूं''. 
 

उर्जित पटेल (Urjit Patel )उर्जित पटेल ( Urjit Patel) ने 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात कीUrjit Patel resigns: जानिए RBI गवर्नर उर्जित पटेल के बारें में 10 खास बातें (Urjit Patel)(Urjit Patel)गवर्नर उर्जित पटेलउर्जित पटेल VIDEO:  प्राइम टाइम : भारतीय रिज़र्व बैंक की स्वायत्तता में दखल क्यों?

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urjit Patel, Urjit Patel Arun Jaitley, Urjit Patel As RBI Governor, Urjit Patel Resigns, Urjit Patel Steps Down, RBI, Urjit Patel RBI Governor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com