विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2013

2012 में दुष्कर्म के मामले 23.43 फीसदी बढ़े : दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली में वर्ष 2011 की तुलना में 2012 में दुष्कर्म के मामले 23.43 फीसदी बढ़े। पिछले वर्ष 760 ऐसे मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2011 में 572 मामले दर्ज हुए थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में क्रूरतापूर्ण सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस के लिए एक नया मोड़ है।

पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा कि इस भयानक घटना ने पुलिस बल को महिलाओं की सुरक्षा पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए विवश किया है।

दिल्ली पुलिस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस बल के इतिहास में यह घटना नया मोड़ है। इस मामले ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था को एक नई दिशा दी है और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विवश किया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली में वर्ष 2011 की तुलना में 2012 में दुष्कर्म के मामले 23.43 फीसदी बढ़े। पिछले वर्ष 760 ऐसे मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2011 में 572 मामले दर्ज हुए थे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि दुष्कर्म के 706 मामले में से 680 मामलों में पीड़िता को जानने वालों ने ही वारदातों को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि 2012 में छेड़छाड़ के 727 मामले सामने आए जबकि 2011 में यह संख्या 657 थी।

संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में पुलिस आयुक्त कुमार और उनके सहयोगियों ने 29 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में दम तोड़ने वाली पीड़िता की याद में दो मिनट का मौन रखा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में रेप, दिल्ली में बलात्कार के मामले, बलात्कार, नीरज कुमार, Delhi Rape, Rape Cases In Delhi, Delhi Police, Neeraj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com