विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2016

दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने गाया गाना और बताई ये रोमांटिक बातें...

दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने गाया गाना और बताई ये रोमांटिक बातें...
कार्यक्रम में रणवीर सिंह
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण स्टेज पर थीं और एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर 2015 का अवार्ड ले रही थीं, तभी रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए गाना गया और सबकी निगाहें उनके ऊपर टिक गईं।

अपनी और दीपिका की हाल में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना गुनगुनाने के बाद रणवीर ने कहा, दीपिका एक उदार को-स्टार हैं। आपको दीपिका की आंखों में देखना होता है और सीन अपने आप हो जाता है।
 

अवार्ड लेते समय दीपिका ने कहा कि बाजीराव मस्तानी से ज्यादा चुनौतीपूर्ण पीकू का किरदार था। दीपिका को अमिताभ और पवन मुंजाल ने एक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह अपने सह-कलाकारों से काफी सीखते हैं। उनका कहना था कि नए कलाकार काफी तैयारी के साथ आते हैं। दीपिका की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि हर फिल्म के साथ दीपिका बेहतर होती जा रही हैं।

इरफान खान ने कहा कि पीकू फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद दीपिका का कैरेक्टर काफी चिड़चिड़ा था, और दीपिका ने अपने अभिनय से इसे काफी सुंदर और सहने वाना बना दिया।

रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए अपने संदेश में कहा कि वह अपनी शुरुआत यानी हॉलिवुड की पारी में भी कामयाबी हासिल करें। दीपिका आज ही लॉस एंजिलिस के लिए निकली हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली, यूपी, बिहार सहित जानिए किन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बरसात?
दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने गाया गाना और बताई ये रोमांटिक बातें...
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Next Article
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com