विज्ञापन

7 महीने की प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने किया ताबड़तोड़ एक्शन, शाहरुख-ऋतिक नहीं इस स्टार की फिल्म के लिए उठाया जोखिम

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर्दे पर कई तरह के रोल कर चुकी हैं. उन्होंने रोमांटिक हीरोन से लेकर एक्शन हीरोइन तक माना जाता है. दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं.

7 महीने की प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने किया ताबड़तोड़ एक्शन, शाहरुख-ऋतिक नहीं इस स्टार की फिल्म के लिए उठाया जोखिम
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण ने किए 'राका' के मुश्किल एक्शन सीक्वेंस
NDTV

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर्दे पर कई तरह के रोल कर चुकी हैं. उन्होंने रोमांटिक हीरोन से लेकर एक्शन हीरोइन तक माना जाता है. दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं. लेकिन इस दौरान भी दिग्गज एक्ट्रेस का जज्बा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दीपिका पादुकोण अपनी तीसरी तिमाही में भी रुके बिना काम कर रही हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका अपनी आने वाली फिल्म राका की शूटिंग लगातार चला रही हैं. आठ घंटे की तय शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस की वकालत के बावजूद वे फिल्म को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.

ये भी पढ़ें: कभी रामलीला में काम किया काम, बुरे हालात ने भेजा मुंबई, फिर सलमान खान की तेरे नाम से चमकी किस्मत,आज हर फिल्म-वेब सीरीज में आता है नजर

नाइट शिफ्ट में भी कर रहीं काम

सात महीने की प्रेग्नेंसी में दीपिका नाइट शिफ्ट्स कर रही हैं और बेहद चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं. मैटरनिटी लीव से पहले वे इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर पूरा ध्यान दे रही हैं. फिल्म की टीम दीपिका के प्रोफेशनलिज्म से काफी प्रभावित है. टीम के एक सदस्य ने कहा,“दीपिका ने मैटरनिटी ब्रेक से पहले फिल्म पूरी करने का फैसला कर लिया था. कुछ एक्शन सीक्वेंस बेहद मुश्किल और थकाऊ थे, लेकिन उन्होंने हर चुनौती को पार कर लिया. सेट पर उनका यह जुनून सबके लिए प्रेरणादायक है. साथ ही घर पर उनकी डेढ़ साल की बेटी को भी वे पूरा समय और प्यार दे रही हैं.”

राका के बारे में 

राका एटली की महत्वाकांक्षी साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं. बड़े बजट वाली इस पैन-इंडिया फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. साल 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक मानी जा रही इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण भारतीय सिनेमा में प्रेग्नेंसी के दौरान भी अटूट प्रोफेशनल कमिटमेंट की नई मिसाल कायम कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Age, Raaka, Raaka Budget, Raaka Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com