विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2011

रामदेव का आंदोलन खर्चीला : मेधा पाटकर

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने शुक्रवार को कहा कि बाबा रामदेव का आंदोलन खर्चीला है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने शुक्रवार को कहा कि बाबा रामदेव का आंदोलन खर्चीला है। मेधा ने कहा, ऐसे खर्चीले आंदोलनों से विरोध की एक अलग तस्वीर प्रकट होती है। हम भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, लेकिन ऐसा खर्चीला आंदोलन... करोड़ों रुपए खर्च कर। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीति के निगमीकरण से कालेधन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आगाह किया कि रामदेव का आंदोलन सिर्फ लोगों के जमावड़े में बदल सकता है। मेधा ने रामदेव और अन्ना हजारे के साथ अलग अलग व्यवहार के लिए सरकार की आलोचना की और कहा, राज्य को आंदोलनों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। मंत्रियों का हवाई अड्डे तक जाना.. यह भिन्न संदेश देता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामदेव, मेधा पाटकर, आंदोलन, Ramdev, Medha Patkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com