विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2020

Go Corona Go के नारे लगाने वाले केंद्रीय मंत्री लॉकडाउन के बीच ऐसे रख रहे हैं खुद को बिजी

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट से निपटने के लिए लागू 21 दिन के बंद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) इस समय का इस्तेमाल अपनी फिटनेस में सुधार लाने के लिए कर रहे हैं.

Go Corona Go के नारे लगाने वाले केंद्रीय मंत्री लॉकडाउन के बीच ऐसे रख रहे हैं खुद को बिजी
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी रामदास अठावले मंत्री थे. (फाइल फोटो)
  • मोदी सरकार में मंत्री हैं रामदास अठावले
  • अठावले ने दिया था 'गो कोरोना गो' का नारा
  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया है अठावले की पार्टी
मुंबई:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट से निपटने के लिए लागू 21 दिन के बंद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) इस समय का इस्तेमाल अपनी फिटनेस में सुधार लाने के लिए कर रहे हैं और इसके लिए वह साइकिल चला रहे हैं और ध्यान का सहारा ले रहे हैं. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता इस दौरान किताबें पढ़ने और अपने किशोर बेटे के साथ खेल कर समय व्यतीत कर रहे हैं. आठवले ने कहा, ‘‘मेरी दिनचर्या में टहलना, साइकिल चलाना, आधे घंटे के लिए ध्यान लगाना और पढ़ना शामिल है. मैं रोजाना की ताजा जानकारी भी हासिल करता रहता हूं.''

उन्होंने कहा, ‘‘बंद में मैं अपने बेटे जीत के साथ रोजाना खेलता हूं. काफी लंबे समय के बाद मुझे उसके लिए समय मिला है.'' केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘गो कोरोना गो' के नारे भी लगाए थे. मंत्री ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत आपात स्थिति कोष में एक करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की है. मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में भी अपना दो महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है.

VIDEO: जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है : PM मोदी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdas Athawale, Lockdown News, Coronavirus, COVID 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com