- किसानों ने चौधरी अजित सिंह को दी श्रद्धांजलि
- 6 मई को हुआ था चौधरी अजित सिंह का निधन
- 'किसान आंदोलन की कामयाबी ही सच्ची श्रद्धांजलि'
RLD मुखिया और किसान नेता दिवंगत चौधरी अजित सिंह (Ajit Singh) की तेरहवीं के मौके पर मंगलवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Portest) का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने उनकी तस्वीर के सामने सिर झुकाने के बाद कहा कि इस आंदोलन की कामयाबी चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
पिछले दिनों को याद करते हुए भावुक हुए राकेश टिकैत ने कहा कि चौधरी साहब दिल्ली में बैठकर भी एक नजर किसान आंदोलन पर रखे हुए थे और जब उन्हें लगा कि किसानों को उनकी मदद की जरूरत है, उन्होंने इस बात का अहसास दिलाने में देर नहीं की कि किसानों की इस लड़ाई में वह हर वक्त आंदोलन के साथ हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राकेश टिकैत ने बीजेपी पर अलवर हमले का लगाया आरोप, बोले-यूपी में बीजेपी सांसद-विधायकों को...
इतना ही नहीं, कोरोना की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी उन्होंने आंदोलन के साथ संपर्क बनाए रखा और किसानों के हितों की परवाह करते हुए वह कोरोना से जंग हार गए. उन्होंने कहा कि सही मायने में किसान आंदोलन के मुकाम पर पहुंचने के बाद ही पुण्य आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सकेगी.
आंदोलन स्थल पर चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए किसानों ने हवन किया और उसके बाद तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किसानों ने चौधरी अजित सिंह को याद किया. इस मौके पर कई बुजुर्ग आंदोलनकारियों ने चौधरी अजित सिंह के संस्मरण सुनाए और उनकी कमी को महसूस भी किया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और PM मोदी समेत इन हस्तियों ने जताया दुख
बता दें कि कोरोना से काफी लंबी जंग के बाद चौधरी अजित सिंह का 6 मई को निधन हो गया था. उनके निधन की खबर पाते ही गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में मौजूद हजारों किसानों की आंखें नम हो गई थीं.
VIDEO: आरएलडी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं