विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

क्या सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस वापस लेगी याचिका? राजस्थान संकट पर पार्टी में एक राय नहीं

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच सूत्रों ने NDTV को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) विभाजित है.

Also Read in
क्या सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस वापस लेगी याचिका? राजस्थान संकट पर पार्टी में एक राय नहीं
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में जारी है सियासी घमासान. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच सूत्रों ने NDTV को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) विभाजित है. सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में सुनवाई से ठीक एक दिन पहले सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी में इसे लेकर एक राय नहीं है. पार्टी का एक वर्ग चाहता है कि याचिका को कोर्ट से वापस लेकर इसका राजनीतिक तरीके से हल किया जाना चाहिए. सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं का मानना है कि संकट को राजनीतिक रूप से निपटाया जाना चाहिए. वहीं, पार्टी का दूसरा वर्ग इसका हल कोर्ट में ही चाहता है.  

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने के रुख पर पायलट खेमे ने भी दी अर्जी, "पहले हमें सुना जाए"

बीते हफ्ते सचिन पायलट के नेतृत्व में बागी खेमे ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्हें वहां से अस्थायी राहत मिली थी. इसके बाद कांग्रेस याचिका दायर कर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. शीर्ष अदालत इस मुद्दे पर कल सुनवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Political Crisis Updates: राज्यपाल कलराज मिश्र को अशोक गहलोत ने भेजा नया प्रस्ताव

उधर, तमाम अटकलों और विवादों के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल के पास नया प्रस्ताव भेजा है. विधानसभा सत्र बुलाने के लिए भेजा गया ये नया प्रस्ताव कोरोना संकट को लेकर है. खास बात ये है कि इसमें विश्वास मत को लेकर कोई बात नहीं कही गई है. अशोक गहलोत चाहते हैं कि 31 तारीख से नया सत्र बुलाया जाए. आपको बता दें कि अब से पहले गहलोत सोमवार को विधानसभा सत्र  बुलाने पर अड़े थे, जबकि राज्यपाल इस पर विचार के लिए और वक़्त चाहते थे. कल पूरे दिन और देर रात तक इसको लेकर बयानबाजी का दौर भी जारी रहा.

यह भी पढ़ें: 'राहुल ब्रिगेड' ही बनी कांग्रेस के लिए सिरदर्द? एक नेता ने कहा- कहीं न कहीं गड़बड़ तो है

गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल की देर रात बैठक बुलाई, जिसमें बीजेपी के ख़िलाफ़ सरकार गिराने की कोशिशों की साज़िश का आरोप लगाया, इस बीच शनिवार को बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला. बीजेपी ने गहलोत के इस्तीफ़े की मांग की.  

VIDEO: राज्यपाल को मिला CM गहलोत का नया प्रस्ताव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Supreme Court, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, BJP, Rajasthan Political Crisis, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com