राजस्थान विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव (Confidence Motion) पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि राजस्थान से अन्य राज्यों को प्रेरणा लेनी चाहिए. देश में पॉलिटिकल पार्टी में कई बार मतभेद हो जाते हैं. आपकी पार्टी में भी वसुंधरा राजे के शासन में ऐसा हुआ. राजस्थान में फोन टेपिंग को परम्परा नहीं रही, न ही फोन टेपिंग हुई. BJP पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि षड्यंत्र आपकी पार्टी और आपके हाईकमान का था. कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और मणिपुर में आपने क्या किया? पूरे देश में लोकतंत्र कैसे खतरे में हैं इसकी कोई चिंता आपको नहीं है.
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने वक्तव्य में कहा कि चुनी हुई सरकारों को अस्थिर (Topple) किया जा रहा है. सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. जब भैरों सिंह सरकार को गिराने की साजिश हुई तो मैं राज्यपाल और प्रधानमंत्री के पास गया. आप लोगों में भी कई सरकार को गिराने के खिलाफ थे. वो लोग नहीं चाहते थे क्योंकि ऐसी परंपरा नहीं रही. भाजपा नेता छिपकर दिल्ली गए और रातों-रात जयपुर वापस आ गए. कहते रहे कि मैं तो दिल्ली गया ही नहीं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गहलोत ने बहस का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान में फोन टैपिंग (Phone Tapping) की परम्परा नहीं रही. गहलोत ने बीजेपी पर बरसते हुए कहा, "आपकी पार्टी और आपके हाईकमान का षड्यंत्र था, सरकार गिराने का षड्यंत्र था, पूरे देश में नंगा नाच चल रहा, देश में लोकतंत्र खतरे में, केवल 2 लोग राज कर रहे हैं, बीजेपी के लोग धमीडे ले रहे हैं, आप लोग बगुला भक्त बन रहे हैं, 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, मैं 69 साल का हो गया, 50 साल से राजनीति में हूं, मैं आज चिंतित हूं, लोकतंत्र को लेकर चिंतित हूं, राजस्थान का मुखिया होने के नाते यह दायित्व था, भैरोंसिंह शेखावत सरकार को गिराने का षड्यन्त हुआ था, मैं उस समय पीसीसी चीफ था, मैं पीएम और राज्ययपाल के पास गया, मैंने षड्यंत्र में शामिल होने से इनकार किया, चुनी हुई सरकार को गिराने से इनकार किया.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी से कहा कि आप लोग कांग्रेस का इतिहास पढ़ो. आपकी आंखें खुल जाएंगी.
आप हमारी पार्टी के बारे में बोलने वाले कौन होते हो? इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सदन में बोलने का मेरा अधिकार है. मुख्यमंत्री के वक्तव्य के दौरान विपक्ष ने विरोध जताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं