विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2020

राजस्थान ऑडियो क्लिप मामला : BJP ने सुरजेवाला समेत अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई शिकायत

बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री का नाम क्लिप से जोड़ने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

Also Read in
राजस्थान ऑडियो क्लिप मामला : BJP ने सुरजेवाला समेत अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई शिकायत
सुरजेवाला समेत अन्य के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत (फाइल फोटो)
जयपुर:

राजस्थान की सियासी जंग अब 'ऑडियो क्लिप' पर फोकस हो रही है. कांग्रेस ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की 'कथित ऑडियो क्लिप' (Rajasthan Audio Clip Case) जारी करते हुए उन पर राजस्थान की गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री का नाम क्लिप से जोड़ने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने अशोक नगर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष को भेजी लिखी शिकायत में कहा, "महेश, जोशी, रणदीप सुरजेवाला और अन्य आरोपी बीजेपी की प्रतिष्ठा को नुकसान पुहंचाने के लिए अक्सर झूठे और भड़काऊ भाषण देते हैं ताकि राज्य में कांग्रेस के सियासी संकट के लिए बीजेपी को दोष दिया जा सके. बीजेपी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली साजिश मुख्यमंत्री के आवास पर रची गई है." 

शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों की आवाज को गलत तरीक से बीजेपी के प्रतिष्ठित नेताओं की आवाज बताते हुए फर्जी फोन वार्तालाप तैयार किया गया है कि लोगों में यह संदेश दिया जा सके कि कांग्रेस विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है. इस साजिश में शामिल लोगों ने अपनी ताकत और ओहदे का गलत इस्तेमाल किया है. यह पूरा षड्यंत्र लोकेश शर्मा नाम के शख्स द्वारा रचा गया है जो खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताता है. पत्र में कहा गया है कि इन तीन ऑडियो को लोकेश शर्मा ने 16 जुलाई की रात मीडिया को वाट्सअप किया.

भारद्वाज ने कहा कि इस षड्यंत्र के जरिये बीजपी और उसके समर्थकों पर घृणित और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं .इस आधार पर "स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत फर्जी मुकदमे दायर किए हैं और भाजपा नेताओं को गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही है.”

उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोंटासरा नामक ने शुक्रवार को संबंधित ऑडियो टेप की बातचीत को सार्वजनिक कर भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने और सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में साजिश में शामिल लोकेश शर्मा, सुरजेवाला. डोटासरा और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया है. 

वीडियो: पायलट ने प्रियंका गांधी से सीएम बनाए जाने की रखी थी मांग : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Political Crisis, Rajasthan Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com