RAS-2024 Interview: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की RAS-2024 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. 7वें फेज के इंटरव्यू गुरुवार, 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं, जो 13 मार्च तक चलेंगे. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू लेटर पहले ही जारी कर दिए गए हैं. इस बार कुल 1096 पदों के लिए इंटरव्यू चल रहा है, जिसमें 2461 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं. अगर आप भी इस इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट हुए हैं, तो यहां जान लें इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी आपको इंटरव्यू में शामिल होने से रोक सकती है.
इंटरव्यू में क्या करना जरूरी है
RPSC के अनुसार, कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में जाने से पहले कुछ चीजें ज़रूरी हैं. अगर ये तैयार नहीं हैं, तो आपका इंटरव्यू खतरे में पड़ सकता है. इंटरव्यू में शामिल होने पर आपके पास फोटो और पहचान-पत्र, लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कवर फोटो, साफ फोटो के साथ ओरिजनल पहचान-पत्र और अन्य डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए. सभी सर्टिफिकेट्स की ओरिजिनल कॉपी ही लेकर जाना है. इसके अलावा ऑनलाइन भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म की दो कॉपी भी साथ रखनी है. ध्यान रहे कि इन डॉक्यूमेंट्स के बिना इंटरव्यू में नहीं शामिल हो पाएंगे.
RAS-2024 भर्ती की डिटेल्स
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2 सितंबर 2024 को RAS-2024 भर्ती का विज्ञापन निकाला. कुल 6,75,000 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया. प्री-एग्जाम 2 फरवरी 2025 को हुए, जिसमें 3,75,657 उम्मीदवार शामिल हुए. इसका रिजल्ट 20 फरवरी 2025 को जारी किया गया. मेंस एग्जाम 17 जून 2025 से शुरू होकर 18 जून 2025 तक चलें, जिसका रिजल्ट 8 अक्टूबर 2025 को आया. इंटरव्यू के लिए कुल 2461 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए.
RAS-2024 पदों में बदलाव
इस भर्ती के लिए पहले 733 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन बाद में अपग्रेड करके 1096 पोस्ट कर दिया गया. इसमें राज्य सेवा के लिए 428 और अधीनस्थ सेवा के लिए 668 पोस्ट हैं. पहले फेज का इंटरव्यू 1 दिसंबर-12 दिसंबर 2025 और दूसरे फेस का 15 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चला.
RAS-2024 इंटरव्यू के लिए क्या करें
1. इंटरव्यू के दिन सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.
2. आवेदन पत्र की दो कॉपी साथ ले जाएं.
3. पहचान-पत्र साफ होना चाहिए.
4. समय पर पहुंचना सबसे जरूरी है.
SSC GD परीक्षा स्थगित होने के बाद क्या है नया अपडेट? जानें कब तक जारी होगी अगली तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं