6 years ago
नई दिल्ली:
Rajasthan Crisis Updates: राजस्थान में मंगलवार को एक बार फिर राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलते हुए नजर आ रहे हैं. कांग्रेस ने मंगलवार की बैठक में सचिन पायलट को आमंत्रण भेजा था लेकिन पायलट यहां नहीं पहुंचे. जिसके बाद उन्हें मंत्री और पार्टी के पदों से हटा दिया गया है. उनके साथ विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिपद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया. कांग्रेस का दावा है कि उनके पास 102 विधायकों का समर्थन है और इसके साथ ही सीएम गहलोत राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंच गए. वहीं बीटेपी के दो विधायकों ने वीडियो जारी करके कहा है कि उन्हें कैद करके रखा गया है.