गोरक्षकों की पिटाई में एक शख्स की मौत हो गई थी.(फाइल फोटो)
अलवर में गोरक्षकों की पिटाई का मामला उठा. इस पर उच्च सदन में हंगामा भी हुआ. लोकसभा में गृहमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं. राज्यसभा में मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सरकार का पक्ष रखा. हालांकि उच्च सदन में बढ़ते हंगामे के बीच उपसभापति ने गृह मंत्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. इसके अलावा अलवर मामले में मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. उल्लेखनीय है कि अलवर में गोरक्षकों के हमले में पहलू खान नाम के 55 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई थी. इस मामले में तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है. इसमें कहा गया है कि पहलू खान की मौत पिटाई और चोट के कारण हुई. उनके सीने और पेट में चोट लगी थी. इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
उल्लेखनीय है कि खुद को गो-रक्षा समूह से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने दो दिन पहले कई लोगों पर हमला कर दिया. इनकी इस बेरहमी से पिटाई की गई कि एक व्यक्ति की इलाज़ के दौरान मौत हो गई. घटना शनिवार की है जब हरियाणा के रहने वाले 15 लोग छह गाड़ियों में गायों को लेकर जा रहे थे. उसी दौरान बहरोड के पास इन पर हमला कर दिया गया. मारपीट के दौरान 50 साल के पहलू खान(55) को गंभीर चोट लगी. इलाज़ के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई.
पुलिस का इस मामले में कहना है कि पहलू खान और उनके चार अन्य सहयोगियों ने गाय को खरीदने संबंधी दस्तावेज भी पेश किए लेकिन इसके बावजूद उनकी पिटाई कर दी गई. स्थानीय बहरोर पुलिस के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से संबद्ध गोरक्षकों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के निकट जगुआस क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम को इन गाडि़यों को रोका. इन लोगों ने आरोप लगाया कि वे अवैध रूप से गाय ले जा रहे हैं. ये वाहन जयपुर से आ रहे थे और हरियाणा के नूह जिले की तरफ जा रहे थे.
जब गाडि़यों में सवार लोगों पर हमला किया गया तो हमलवरों ने एक ड्राइवर अर्जुन को जाने दिया. पांच पीडि़तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से पहलू खान की अलवर के एक अस्पताल में सोमवार रात को मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को परिजनों को सौंप दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cow Vigilante Attack, Cow Vigilante Attack In Alwar, Gau Rakshak, Gau Rakshak Dal, Rajasthan, Alwar