विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2014

दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के वक्त हल्के बादल घिरे रहने की संभावना व्यक्त की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 96 फीसदी रही।

शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, दिल्ली का मौसम, दिल्ली में बारिश, दिल्ली में मौसम सुहाना, Delhi, Delhi Monsoon, Rain In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com