विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2018

पंजाब में दुर्घटना के बाद जालंधर-अमृतसर मार्ग पर रेल सेवा बाधित

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा- रेलवे ट्रैक के पास मौजूद लोग पटाखों के शोर के कारण ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुन सके

पंजाब में दुर्घटना के बाद जालंधर-अमृतसर मार्ग पर रेल सेवा बाधित
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा (फाइल फोटो).
नई दिल्ली: अमृतसर के पास शुक्रवार को रेलवे की पटरी के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर कई लोगों के मारे जाने की घटना के तीन घंटे बाद भी जालंधर-अमृतसर मार्ग पर रेल सेवा पूरी तरह से बाधित रही.

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ ट्रेनों का जहां रास्ता बदला गया है वहीं कई को जालंधर के पास रोककर रखा गया है. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गए हैं.

पंजाब : अमृतसर में रावण दहन देख रहे लोगों पर चढ़ी ट्रेन, कम से कम 60 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें...

अमृतसर रवाना होने से पहले मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं भी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद लोग पटाखों के शोर के कारण ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुन सके.''    

VIDEO : ट्रेन ने लोगों को कुचल डाला

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident In Amritsar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com